अग्रसेन महिला महाविद्यालय खेरली की छात्रा को स्कूटी का सम्मान

Mar 10, 2026 - 17:42
 0
अग्रसेन महिला महाविद्यालय खेरली की छात्रा को स्कूटी का सम्मान

खेरली (दिनेश लेखी)  स्थित अग्रसेन महिला महाविद्यालय की छात्रा सपना कोली पुत्री सुरेश चंद कोली को कालिबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत स्कूटी प्रदान की गई। यह सम्मान बीए. पंचम सेमेस्टर की छात्रा को नोडल केन्द्र राजकीय गौरी देवी कन्या महाविद्यालय, अलवर द्वारा दिया गया।
यह स्कूटी वितरण कार्यक्रम मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने और उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया था। कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बनवारी लाल उपाध्याय एवं उपाचार्य डॉ. नेहा गोयल ने छात्रा को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................