जोधपुर में वंदेभारत स्लीपर ट्रेनों के मेंटेनेंस हब को मंजूरी:195 करोड़ से भगत की कोठी में वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग सेंटर; इंजीनियरिंग डिपो बनाड़ शिफ्ट

जोधपुर रेलवे मंडल के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में, भगत की कोठी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बन रहे वंदे भारत स्लीपर कोच मेंटेनेंस डिपो के विस्तार को मंजूरी मिल गई है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 195 करोड़ रुपये की इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। इस मंजूरी के बाद जोधपुर में एक अत्याधुनिक बहुद्देश्यीय वर्कशॉप और विश्वस्तरीय ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। अब देशभर के रेलवे इंजीनियरों और सहायक कर्मचारियों को हाई-स्पीड ट्रेनों के रखरखाव की खास ट्रेनिंग जोधपुर में ही मिल सकेगी। जोधपुर रेल मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत डिपो के विस्तार के साथ-साथ एक आधुनिक आवासीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में वंदे भारत सहित सभी हाई-स्पीड ट्रेनों के रखरखाव से जुड़े तकनीकी स्टाफ को उच्च तकनीक वाली मशीनरी के संचालन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मेंटेनेंस डिपो का निर्माण कार्य जारी, दूसरा चरण ट्रेनिंग सेंटर का डीआरएम त्रिपाठी ने बताया कि भगत की कोठी वाशिंग लाइन के पास लगभग 167 करोड़ रुपये की लागत से मेंटेनेंस डिपो का निर्माण कार्य पहले से ही युद्ध स्तर पर चल रहा है। दूसरे चरण में बहुद्देश्यीय ट्रेनिंग सेंटर की इमारत का निर्माण पूर्व निर्मित लोहे की संरचनाओं (प्रिफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर) से किया जाएगा, ताकि काम कम समय में पूरा हो सके। पूरे डिपो और ट्रेनिंग सेंटर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 32 केवी के जीएसएस सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। इंजीनियरिंग डिपो को बनाड़ किया गया शिफ्ट वंदे भारत ट्रेनों के इस अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर को मेंटेनेंस डिपो के पास ही स्थापित करने की योजना है। इसके लिए भगत की कोठी स्थित पुराने इंजीनियरिंग डिपो को स्थायी रूप से बनाड़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस शिफ्टिंग से वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो और वर्कशॉप का विस्तार लगभग 780 मीटर तक हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने किया था शिलान्यास भगत की कोठी में स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के अनुरक्षण के लिए इस प्रोजेक्ट की नींव पिछले साल ही रखी गई थी। प्रधानमंत्री द्वारा 16 फरवरी 2024 को इस मेंटेनेंस डिपो के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था, जिसका काम वर्तमान में तीव्र गति से प्रगति पर है। सुविधाएं और परियोजना के प्रमुख लाभ इस डिपो और प्रशिक्षण केंद्र में अलग-अलग तकनीकी व परिचालन क्षेत्रों के लिए विशेष विभाग स्थापित किए जाएंगे। डिपो के पूरी तरह संचालित होने के बाद यह भारतीय रेलवे की वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के संपूर्ण अनुरक्षण का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। इस अत्याधुनिक डिपो में निम्नलिखित प्रमुख सुविधाएं विकसित की जाएंगी: यात्रियों और रोजगार दोनों को होगा फायदा डिपो के पूर्ण रूप से संचालित होने के बाद इन विश्वस्तरीय सुविधाओं से एक ही स्थान पर हाई-स्पीड ट्रेनों का मेंटेनेंस हो सकेगा, जिससे उच्च तकनीक के उपयोग से संरक्षा में वृद्धि होगी। इससे एक ही स्थान पर अत्याधुनिक तकनीक से रखरखाव, उच्च तकनीक के उपयोग से संरक्षा में वृद्धि, अधिक ट्रेनों के संचालन की क्षमता और क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। साथ ही प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Mar 14, 2026 - 08:39
 0

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................