घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नियमित रखने के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

Mar 12, 2026 - 10:48
 0
घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नियमित रखने के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) विश्व पटल पर मध्य-पूर्व में उत्पन्न संकट की स्थिति के दृष्टिगत घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को नियमित बनाए रखने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा राज्य के सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों एवं गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को नियमित बनाए रखने तथा उसमें किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद , जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
बुकिंग के बाद मिलेगा सिलेंडर - जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में  उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति के उपरांत 25 दिन बाद बुकिंग करने पर पुनः गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा की आशंका के चलते अनावश्यक बुकिंग न करें तथा सिलेंडरों का भंडारण नहीं करें।
उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं वितरण पर प्रशासन द्वारा समुचित निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध संग्रहण एवं कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जांच दल का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी करेगा।
अवैध भंडारण पर होगी कार्यवाही -जिला रसद अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध संग्रहण, अनुचित उपयोग या कालाबाजारी करते पाए जाने पर द्रवित पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) आदेश, 2000 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि गैस वितरण से जुड़ी किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है