एसीबी की पुलिस चौकी गोलाकाबास में बड़ी कार्रवाई, 10000 की रिश्वत लेते कांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार

Mar 12, 2026 - 10:58
 0
एसीबी की पुलिस चौकी गोलाकाबास में बड़ी कार्रवाई, 10000 की रिश्वत लेते कांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार

गोलाकाबास (रितीक शर्मा) टहला पुलिस थानांतर्गत पुलिस चौकी गोलाकाबास में तैनात कांस्टेबल राम प्रकाश को ₹10000 की रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
दौसा पुलिस एसीबी के अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि परिवादी के द्वारा दिनांक 6 मार्च को अपने माता-पिता व छोटे भाई के खिलाफ टहला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था जिसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। जिस राजीनामे को रक्षित पत्रावली पर लाने के लिए हेड कांस्टेबल राम प्रकाश व  रामनारायण के द्वारा परिवादी से 15000 हजार रुपए लेने की तय हुई,और इस केस की जांच कांस्टेबल रामनारायण कर रहा था। 
जिसका एसीबी टीम के द्वारा सत्यापन किया जाकर कार्यवाही की जिस पर गोलाकाबास पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राम प्रकाश ने बुधवार को 10000 हजार की रिश्वत ली और रिश्वत लेते ही एसीबी टीम के द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है