गोविन्दगढ़ सीएचसी में हैल्थ चेकअप:115 लोगों की बीपी, शुगर, स्पाइरोमीटर समेत अन्य जांचें हुई

Mar 13, 2026 - 16:22
Mar 13, 2026 - 16:36
 0
गोविन्दगढ़ सीएचसी में हैल्थ चेकअप:115 लोगों की बीपी, शुगर, स्पाइरोमीटर समेत अन्य जांचें  हुई

अलवर जिले के गोविन्दगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लुपिन  ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और सुधार के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ।

  • 115 लोगों का चेकअप किया

शिविर में मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से एक प्रशिक्षित मेडिकल टीम ने 115 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बीपी, शुगर, स्पाइरोमीटर, सीबीसी, एचबीए1सी, इको 2डी, एचआरसीटी और एक्स-रे जैसी विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। जांचे गए मरीजों में अधिकतर सांस, मधुमेह और हृदय रोग से संबंधित थे।

लुपिन फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जा रहा है।

  • ये रहे मौजूद

शिविर में डॉ. दिनेश कुमार, एएनएम मोनिका, शिविर संचालक गौरव सैनी, डीईओ धर्मेंद्र, ईसीजी टेक्नीशियन रविता चौधरी, महेश शर्मा, पुष्पेंद्र गहलोत, सपना शर्मा और नितेश सैनी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

सीएचसी इंचार्ज डॉ. शिवकांत शर्मा, डॉ. निशी अग्रवाल, डॉ. डी.पी. शर्मा और डॉ. नसीब खान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मरीजों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविरों को स्थायी रूप से आयोजित करने की मांग की। सीएचसी प्रभारी डॉ. शिवकांत शर्मा ने लुपिन  फाउंडेशन और शिविर स्टाफ के प्रयासों की प्रशंसा की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है