शादी में दिया 2.11 लाख का टीका, दूल्हे ने सिर्फ 1 रु. लेकर सम्मान लौटाया; पिता ने कहा- बहू बेटी के समान होती है, हमें टीका नहीं सिर्फ अच्छी बहू चाहिए थी 

Mar 13, 2026 - 16:43
 0
शादी में दिया 2.11 लाख का टीका, दूल्हे ने सिर्फ 1 रु. लेकर सम्मान लौटाया;  पिता ने कहा- बहू बेटी के समान होती है, हमें टीका नहीं सिर्फ अच्छी बहू चाहिए थी 

तखतगढ़ (बरकत खान)। शादियों में टीका प्रथा को रोकने के लिए मारवाड़ में बदलाव की लहर जारी है। ऐसा ही एक उदाहरण  तखतगढ़ के नजदीकी बलुपुरा गांव में देखने को मिला। डिंगाई गांव के खुमानसिंह डुंगरोत के बेटे नरेंद्र सिंह उर्फ कुलदीप सिंह की शादी शुक्रवार को तखतगढ़ के नजदीकी बलुपुरा गांव में नरपतसिंह देवड़ा की सुपुत्री डिम्पल कंवर से हुई। यहां लड़की वालों ने तोरण पर सभी रस्में पूर्ण कर दूल्हे को 2 लाख 11 हजार रुपए से भरा टीका का थाल भेंट किया, लेकिन दूल्हे कुलदीपसिंह ने हाथ जोड़कर थाल को ससम्मान लौटा दिया। शगुन की रस्म निभाते हुए सिर्फ 1 रुपए व नारियल स्वीकार किया। दूल्हे के पिता खुमानसिंह डुंगरोत ने कहा कि हम बहू को बेटी के समान मानते हैं, हमें टीका नहीं, केवल बहू चाहिए थी। इस प्रकार की कुरीतियों को समाज से खत्म करना चाहिए।

सगाई से पहले ही दूल्हा ने कहा- मैं भी स्वीकार नहीं करूंगा टीका 
दूल्हा कुलदीप सिंह ने भी सगाई व शादी में टीका स्वीकार नहीं करने की घोषणा की है। वे अभी व्यापारी वर्ग से जुड़े हुए हैं। दूल्हे के भाई गोविंद सिंह डुंगरोत ने कहा कि समाज में टीका देने को लेकर होड़ लगी रहती है। हर एक परिवार समाज में अपने आप को उच्च स्तर पर दिखाने के लिए लाखों रुपए का टीका देते हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी इनके साथ होड़ में रहना पड़ता है। ऐसे में हर युवक को टीका लौटाने की परंपरा को अपनाना चाहिए। 
 
यह रहे मौजूद : सरस डेयरी चेयरमैन प्रताप सिंह बिठिया, सुमेरपुर कांग्रेस प्रतियाशी हरीशंकर मेवाडा, जिला खेल प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष मुकेश बारोलिया, उप सरपंच महेंद्र सिंह डुंगरोत, डिंगाई सरपंच प्रतिनिधि जीवाराम, कुंदनसिंह उदावत, भेरूसिंह उदावत , समाज सेवी किशोर परिहार, महिपालसिंह, रमेश सीरवी, लखाराम देवासी, नरेन्द्र सेन सहित उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है