भिवाड़ी में कचरा वाहनों की बैटरियां चोरी, नगर परिषद के ठेकेदार को लाखों का नुकसान

Mar 13, 2026 - 17:38
 0
भिवाड़ी में कचरा वाहनों की बैटरियां चोरी, नगर परिषद के ठेकेदार को लाखों का नुकसान

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फेज-तृतीय थाना क्षेत्र का है, जहां डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी के वाहनों से बैटरियां चोरी कर ली गईं।
जानकारी के अनुसार रोहतक स्थित फर्म श्रीबालाजी केयर टेकर द्वारा नगर परिषद भिवाड़ी में घर-घर कचरा संग्रहण का ठेका लिया हुआ था। ठेके के तहत उपयोग में लाई जा रही 17 कचरा गाड़ियों को यूआईटी सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक भवन परिसर और उसके बाहर पार्किंग में खड़ा किया गया था।
फर्म के कर्मचारी संजीत पुत्र चांद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मार्च को केयरटेकर फूलमती ने फोन कर सूचना दी कि वाहनों की बैटरियां गायब हैं। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो सभी गाड़ियों से बैटरियां चोरी मिलीं।
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि 4 मार्च की सुबह करीब 5 बजे तीन अज्ञात चोर सीएनजी थ्री-व्हीलर टेंपो में आए और बाहर खड़ी 8 गाड़ियों की बैटरियां चोरी कर ले गए। वहीं 11 मार्च की सुबह करीब 3 बजे वही चोर दोबारा आए और परिसर के अंदर खड़ी 9 गाड़ियों की बैटरियां व वायरिंग भी निकालकर फरार हो गए।
घटना से ठेकेदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस थाना फेज-तृतीय में शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................