कठूमर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय समाज सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ
कठूमर/ दिनेश लेखी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर में डिजिटल इंडिया व युवा भारत थीम पर सात दिवसीय समाज सेवा शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य विराज चौहान एवं उपप्रधानाचार्य उमेश चौधरी द्वारा मां शारदे की वंदना व धूप-दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या विराज चौहान एवं उपप्रधानाचार्य उमेश चौधरी ने स्वयं सेवको को एनएसएस थीम पर व्याख्यान दिए
इस मौके पर शिविर प्रभारी अनुराधा शर्मा, स्वयं सेवक, समस्त स्टाफ मौजूद रहा।स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।