कठूमर में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 15 मार्च से
कठूमर/ दिनेश लेखी। कस्बे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत श्रीराम वाटिका मैरिज गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं का 15 मार्च से दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जायेगी। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक रमेश खींची, प्रभारी प्रदीप जैन मौजूद रहेंगे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए-2, विधानसभा क्षेत्र के जिला एवं मोर्चा पदाधिकारी, पूर्व चेयरमैन एवं पार्षद, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला पार्षद, प्रधान, सरपंच, विधानसभा संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहेंगे।