अवैध गैस भंडारण पर कार्यवाही; 46 एलपीजी गैस सिलेंडर जप्त किए

Mar 15, 2026 - 12:22
 0
अवैध गैस भंडारण पर कार्यवाही; 46 एलपीजी गैस सिलेंडर जप्त किए

महुवा (अवधेश अवस्थी)  महुवा में एलपीजी गैस सिलेंडरो की काला बाजारी की सूचना पर शनिवार को प्रशासन ने  अवैध गैस भंडारण पर कार्यवाही करते हुए मौके से 6 भरे हुए 40 खाली एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किये ।

दोसा जिला रसद अधिकारी कौशल किशोर गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर दोसा के निर्देशानुसार एलपीजी गैस सिलेंडर  की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को महुवा में ग्राम पंचायत समलेटी  के समीप मीन भगवान मंदिर के पास एलपीजी गैस के  सिलेंडरों की अवैध भंडारण की सूचना प्राप्त हुई। 

सूचना पर महुवा उपखंड अधिकारी सुश्री मनीषा रेशम , प्रवर्तन निरीक्षक महुवा अमित कुमार मीना तथा रामगढ़ पचवारा  प्रहलाद मीना की टीम ने मौके पर पहुंचकर 6 सिलेंडर भरे हुए 40 सिलेंडर खाली को पुलिस की मदद से जब्ती की कार्रवाई की।

मामले की जांच के दौरान पता चला कि ग्राम पंचायत बालाहेड़ी निवासी राजेश कुमार की महुवा किराये की दुकान पर अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचे जा रहे हैं जिस पर उक्त टीम ने मौके से 6 भरे हुए तथा बाईपास मीन भगवान के मंदिर के नजदीक स्थित गोदाम से  40 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए जिन्हें नजदीकी गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया। 

जिला रसद अधिकारी  कौशल किशोर गुप्ता ने बताया कि इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 तथा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................