राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुईं विविध गतिविधियाँ
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राजस्थान सरकार के आदेशानुसार राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पीएम श्री विद्यालय में आयोजित 'विकसित रन' में भाग लिया। प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने बताया कि राजस्थान दिवस पर महाविद्यालय में भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राजस्थान की धरोहर एवं विकसित राजस्थान जैसे विषयों पर भाषण, निबंध एवं चित्रकला के माध्यम से विचार व्यक्त किए। निबंध प्रतियोगिता में नैनू यादव प्रथम, आशा रानी यादव द्वितीय, दीपक शर्मा एवं भारती तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, आशा रानी यादव द्वितीय, हीना एवं कामिया तृतीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में गौरी प्रथम, याचिका और नेहा द्वितीय, भारती एवं भारती तृतीय रहीं। कार्यक्रम का संचालन साक्षी जैन ने किया।