नए पुराने गानों का 100 वां सफ़र,इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी ने छुई नई ऊंचाइयां
खैरथल, (हीरालाल भूरानी) इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी (IIMLS) द्वारा मिले सुर मेरा तुम्हारा की अनवरत कड़ी में आज 5 साल में 100 वां कार्यक्रम आयोजित कर नई उंचाइयाँ हासिल की । संस्था से जुड़े मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के डॉक्टर,रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी, होम मेर्क्स,ने 1960 से 2025 के सुपरहिट गानों को अपनी मधुर आवाज से सुर और कला का अद्भुत लाइव प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष गोपेंद्र पाल सिंह और महासचिव लोकेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के 30 गायकों ने देश के ख़्यातनाम गायकों लता मंगेशकर, प्रीति सागर, किशोर कुमार, पंकज उधास, मुकेश , मोहम्मद रफ़ी, मनहर उदास, आशा भोंसले, बप्पी लहरी, उषा उथप्पा आदि के प्रसिद्ध गीतों को स्वर देकर संगीतमय प्रस्तुति दी।
वैशाली नगर ईस्ट प्वाइंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में गोपेन्द्रपाल सिंह, नवीन भार्गव, विजय हल्दानिया , लोकेश त्रिपाठी, कुमकुम जैन, डॉ एस एन भट्ट, शरद शर्मा, हेम वर्मा, संजीव शर्मा, डॉ दीपा थदानी, डॉ विकास डॉ मनीषा सक्सेना, पूनम मिश्रा,डॉ दिनेश पारीक, हेमचंद गहलोत, अनिल जैन, सुरेंद्र कुमावत, चंदन सिंह भाटी , ज्योति खोरवाल, दीपक भार्गव, युधिष्ठिर चौहान, सुरेंद्र उदावत, रविंद्र माथुर, दिव्या गोपलानी, पूजा सहगल , मीना कंजानी, पूजा तंवर, डॉ अभिषेक माथुर, पूर्वी मुकेश कोली , डॉ सतीश शर्मा डॉ लाल थदानी, मोहन मिश्रा , रविंद्र जोधावत, श्याम अर्चना पारीक ने सबको प्रभावित किया ।
मोहन मिश्रा और श्याम परीक द्वारा 5 वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट और खामियों को प्रस्तुत करते हुए कोषाध्यक्ष एनके भार्गव ने पिछले 4 साल से साउंड सिस्टम के अलावा करीब 12 सदस्यों की सदस्यता का पूर्व कमेटी से बकाया होने का जिक्र किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. लाल थदानी और डॉ अभिषेक माथुर ने किया तथा व्यवस्थाएँ गोपेन्द्र राठौड़ ने संभाली।