खैरथल-तिजारा: 'ग्राम रथ अभियान' के जरिए ग्रामीण अंचलों में गूँज रही जनकल्याणकारी योजनाओं की गूँज

May 15, 2026 - 20:22
 0
खैरथल-तिजारा: 'ग्राम रथ अभियान' के जरिए ग्रामीण अंचलों में गूँज रही जनकल्याणकारी योजनाओं की गूँज

खैरथल, (हीरालाल भूरानी)  राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए संचालित 'ग्राम रथ अभियान' रविवार को उत्सव के रूप में मनाया गया। जिले की विभिन्न विधानसभाओं में एलईडी वैन के पहुँचते ही ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोगों ने डिजिटल माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

अभियान के तहत रविवार को जिले के विभिन्न गाँवों को कवर किया गया:

  • किशनगढ़ बास विधानसभा: तितरका, फैजपुर, खोजा का बास, हुसैपुर और कुटियापुर।

  • मुंडावर विधानसभा: देहलावास, जालपिवास, टेहडकी, टेहडका और सबलगढ़।

  • तिजारा विधानसभा: नानगहेड़ी, ग़ैलपुर, लाडमका, खोहरीकलां और पथरेड़ी।

डिजिटल माध्यम और लोक कला का संगम:

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामदयाल ने बताया कि अभियान के दौरान 13 प्रमुख विभागों की योजनाओं का एलईडी स्क्रीन पर जीवंत प्रसारण किया गया। ग्रामीणों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विशेष संदेश सुनाया गया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए स्थानीय लोक कलाकारों ने गीतों और भजनों के माध्यम से योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया और लाभ को सरल भाषा में समझाया।

अंतिम छोर तक पहुँचने का लक्ष्य:

अभियान में कृषि, पशुपालन, डेयरी, सहकारिता, ऊर्जा और पंचायती राज सहित कई विभागों की सक्रिय सहभागिता रही। अधिकारियों ने मौके पर ही प्रचार सामग्री और मार्गदर्शिका वितरित की। साथ ही, ग्रामीणों के सुझाव और फीडबैक लेने के लिए रथ के साथ एक विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई है, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन को और बेहतर बनाया जा सके।

अभियान का मूल उद्देश्य किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण युवाओं को विभागीय योजनाओं से सीधे जोड़कर उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करना है। डिजिटल प्रस्तुतियों (ऑडियो-वीडियो) के कारण ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति गहरी समझ विकसित हो रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................