इंदिरा हैप्पी स्कूल में पक्षियों के लिए परिंद लगाए
खैरथल (हीरालाल भूरानी) कस्बे के इंदिरा हैप्पी स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए 50 परिंदे लगाए गए। साथ ही इनमें रोज धोकर पानी भरने की जिम्मेदारी भी इंदिरा हैप्पी स्कूल की अध्यापिकाओं ने ली। इस अवसर पर विद्यालय की फाउंडर इंदिरापाल खुराना व प्रिंसिपल डॉक्टर ज्योति ने पहला परिंदा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की निदेशक पंकज खुराना ने विद्यालय के सभी बच्चों को अपने अपने घर की छत पे पक्षियों के लिए परिंदे रखने की बात कही इस अवसर पे मोना कनानी मंजू गुप्ता पूनम चांदनी रेनू शर्मा पूजा सैन निकिता प्रियंका चौहान प्रीति लक्ष्मी गुप्ता मोना चंदवानी मीनाक्षी कोमल लक्षिता आदि अध्यापिकाओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया।