खिरोड़ के शारदा सदन स्कूल के तीन बच्चों का हुआ इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन
खिरोड (सुमेर सिंह राव ) खिरोड़ कस्बे में स्थित शारदा सदन स्कूल के तीन विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के प्रिंसिपल रणजीत सिंह डूडी के मुताबिक विद्यालय में पढ़ने वाले तीन विद्यार्थियों तबस्सुम बानो, अनामिका एवं यशराज सिंह का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है। इन तीनों विद्यार्थियों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दस-दस हजार रूपये की राशि बतौर पुरस्कार के प्रदान किये जा चुके हैं। इन तीनों विद्यार्थियों द्वारा जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान शानदार मॉडल तैयार करके प्रदर्शित किए जाएंगे । स्कूल के डायरेक्टर रमाकांत दाधीच सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए इन विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।