सिरोही में गणगौर महोत्सव पर 21 को निकलेगी गणगौर माता की ऐतिहासिक सवारी, हरियाणा के सुप्रसिद्ध पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी होगी प्रस्तुतियां
सिरोही (सुमेर सिंह राव ) नीमकाथाना के पास सिरोही में 21 मार्च को गणगौर महोत्सव पर गणगौर माता की ऐतिहासिक सवारी निकाली जाएगी l गणगौर महोत्सव का आयोजन श्री पृथ्वीराज का मंदिर बस स्टैंड सिरोही पर आयोजित होगा l महिलाएं एवं पुरुष गणगौर माता की सवारी के दर्शन करेंगे l सिरोही ग्राम पंचायत प्रशासक जयप्रकाश कस्वा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 मार्च को श्री पृथ्वीराज महाराज का विशाल जागरण का आयोजन होगा जिसमें रात्रि में सुप्रसिद्ध भजन गायकारों द्वारा भजनों की रस गंगा प्रवाहित की जाएगी l ग्राम प्रशासक जयप्रकाश कस्बा से मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च को प्रातः 7:15 बजे से महिला एवं पुरुष पहलवानों द्वारा कुश्ती दंगल का आयोजन होगा जिसमें पहलवान दाव पेंच दिखाएं जाएंगे l अंतिम कुश्ती एक लाख रुपए की होगी l 21 मार्च को आयोजित होने वाले गणगौर महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l