विधायक राजेंद्र मीना ने 2 करोड़ की सड़कों से बदली तस्वीर, कई सड़क मार्गों का ग्रामीणों के हाथों कराया शिलान्यास व लोकार्पण

Mar 20, 2026 - 16:11
 0
विधायक राजेंद्र मीना ने 2 करोड़ की सड़कों से बदली तस्वीर, कई सड़क मार्गों का ग्रामीणों के हाथों कराया  शिलान्यास व लोकार्पण

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा महुवा विधानसभा क्षेत्र में लगातार चल रहे  विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक राजेंद्र मीना ने शुक्रवार को महुवा विधानसभा क्षेत्र के पलानहेड़ा, ठेकड़ा ,बालाहेडी, बेरखेड़ा ग्राम पंचायतो में लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों का गांवो के पंच पटेलो व  ग्रामीण जनों के साथ  शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। 

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए  धन की किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी क्षेत्र का सर्वांगनीय विकास मेरी पहली प्राथमिकता है

विधायक राजेंद्र मीणा ने कार्यक्रम के दौरान पलानहेड़ा से मचानका पूरा तक सड़क निर्माण का शिलान्यास ठेकड़ा ग्राम पंचायत के NH21 से एसडीएम ऑफिस मिश्रीलाल हाउस वाया आईटी केंद्र तक निर्मित सड़क का लोकार्पण  वहीं बालाहेड़ी से हासिलपुर तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा बेरखेड़ा से मीना पट्टी झोपड़ीन तक सड़क का लोकार्पण भी किया गया।

विधायक राजेंद्र मीना ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देती हैं।

इस दौरान भाजपा केरला मंडल अध्यक्ष राज बहादुर गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण धारा सिंह गुर्जर (पीपलखेड़ा), सरपंच नंद किशोर मीना, सरपंच घनश्याम गुर्जर, ठेकड़ा सरपंच संगीता राज, हेमंत बालाहेड़ी, किशोर ठेकड़ा, रवि पटेल, नटवर गुड्डा ठेकड़ा, तहसीलदार पृथ्वीराज मीना, अधिशाषी अभियंता (XEN) बृजमोहन मीना, सहायक अभियंता लक्ष्मी नारायण मीना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गांव के पंच पटेलो एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस दौरान गांवो के पंच पटेलो सहित ग्रामवासियों ने विधायक विधायक राजेंद्र मीणा का पुष्प वर्षा कर गर्म जोशी  के साथ माला दुपट्टा पहनाकर का जोरदार स्वागत सत्कार किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................