डीएसपी अतुल साहू से मिला मेघवाल समाज का प्रतिनिधि मंडल, सामाजिक प्रकरण के तुरंत निस्तारण से खुश हुए समाज के लोग
भिवाड़ी (संजय बागड़ी) मेघवाल समाज का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिवाड़ी में अतुल साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से एक सामाजिक प्रकरण को लेकर मिला। डीएसपी साहू ने प्रकरण को सुनकर तत्परता से प्रकरण का निस्तारण करवा समाज के लोगों को राहत प्रदान की। मेघवाल समाज से पहुंचे लोगों ने प्रकरण के निस्तारण से संतुष्ट होते हुए उनका धन्यवाद किया ओर हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
प्रतिनिधि मंडल में राजस्थान मेघवाल समाज संस्था के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष निहाल सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष मोहर सिंह ग्वालदा, मेघवाल विकास समिति जिला अलवर के जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद खारेडा, भागचंद सरपंच बेरेर राजगढ़, रॉकी मेघवाल सरपंच ततारपुर ,सतीश कांटरवाडा ,अशोक कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) राजस्थान मेघवाल समाज, सत्यदीप अध्यक्ष मेघवाल विकास समिति टपूकड़ा, रमेश चंद, कोकला ग्राम खारेडा, सूकलाराम चांदपहाड़ी, महेंद्र कुमार बैरवा राजगढ़ आदि लोग मौजूद रहे।
उदयपुर गांव में रामनिवास मेघवाल के घर पहुंचे लोग ओर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, भिवाड़ी से आने के पश्चात ग्राम उदयपुर में रामनिवास मेघवाल के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली व समाज एकता पर सार्थक चर्चा की। वहीं सुभाष चंद्र व एडवोकेट चंद्रपाल भी चर्चा में सम्मिलित रहे।


