कर्मा बाई जयंती पर निकाली शोभायात्रा विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा प्रतिभाओं का किया सम्मान

Mar 22, 2026 - 19:38
 0
कर्मा बाई जयंती पर निकाली शोभायात्रा विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा प्रतिभाओं का किया सम्मान

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के पुरानी तहसील के समीप अग्रवाल धर्मशाला, से साहू समाज की ओर से रविवार को कर्मा बाई की जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा गुर्जर मोहल्ला पंडित मोहल्ला पाराशर मोहल्ला हिंडौन रोड थाने के सामने सब्जी मंडी मुख्य बाजार गणेश चौक झंडे के नीचे होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंची शोभा यात्रा का जगह-जगह अनेक संस्थान स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा स्वागत सत्कार पुष्प वर्षा की गई

इसके बाद साहू समाज द्वारा बहुत अग्रवाल धर्मशाला में महुवा में माँ कर्मा बाई जयंती एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजेंद्र मीणा ने प्रतिभाओं का सम्मान किया 

इस गरिमामय अवसर पर  विधायक राजेंद्र मीणा ने  साहू समाज की प्रतिभाशाली विभूतियों को सम्मानित करते हुए सभी प्रतिभाओं को सम्मानित होने पर अत्यंत गर्व और हर्ष देखा गया

 इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा  ने कहा कि माँ कर्मा बाई जी का जीवन हमें सेवा, समर्पण और श्रेष्ठ संस्कारों की अमूल्य प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने साहू समाज की मांग पर महुवा शहर में माँ कर्मा जी के नाम से सर्किल निर्माण एवं साहू समाज के लिए सामुदायिक भवन हेतु 30 लाख रुपये की घोषणा करते हुए विशेष प्रसन्नता जताई।

विधायक राजेंद्र मीणा ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों का हृदय से आभार जताते हुए सभी सम्मानित प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ बधाई दी।

इस अवसर पर  विशिष्ट अतिथि नानक राम राठौड़, महिला अध्यक्ष अलका साहू  पंचोली, पूजा साहू, महुवा तहसील अध्यक्ष  दीपक  साहू, रुद्र प्रताप साहू , कोकराज साहू , दामोदर साहू, पार्षद गुलशन साहू , कन्हैया मुकेश साहू, बाबू बेधड़क  किशन साहू सोनू साहू महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी सहित साहू समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है