तिरंगा यात्रा व तिरंगा मैराथन का आयोजन

Aug 13, 2024 - 19:16
 0
तिरंगा यात्रा व तिरंगा मैराथन का आयोजन

महुवा (अवधेश अवस्थी)  महुवा उपखंड मुख्यालय पर  मंगलवार कोभारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभक्ति की भावना पर आधारित हर घर तिरंगा अभियान के तहत आम जन में स्पिरिट ऑफ तिरंगा के तहत तिरंगा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत मंगलवार को महुवा उपखंड कार्यालय सेकेंद्रीयबस स्टैंड  तक तिरंगा रैली निकाली गई

तिरंगा कार्यक्रम प्रभारी रोहिताश कुमार शर्मा ने बताया तिरंगा गतिविधियों के तहत मंगलवार को उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर के निर्देशन में उपखण्ड मुख्यालय से बस स्टैण्ड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमे उप जिला कलेक्टर लाखन सिंह  ने तिरंगे के महत्त्व को बताकर आम जन मे तिरंगे के प्रति गर्व एकता एवम समर्पण के भाव पैदा कर अभियान को सफल बनाने का आह्मान किया।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी (तहसीलदार) हरकेश मीना, विकास अधिकारी अनिता मीना, सीबीईओ शिवद‌याल मीना, महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, नायब तहसीलदार श्रीराम मीना,  अमरसिंह मीना, जेई रोहिताश , आरपी नेतराम मीना,  हरिराम योगी, श्रीमती अनीता  अवस्थी, देवीलाल प्रजापत, मुकेश तेगरवाल, भारत शर्मा, अवधेश शर्मा, सुरेश शर्मा, दौलत मीना, कुलदीप गुर्जर, भगवान सिंह सहित ब्लॉक महुवा के प्रधानाचार्य, एडवोकेट, युवा, महिला एवम् आम जन उपास्थित रहे। तिरंगा यात्रा के बाद तिरंगा प्रतिज्ञा ली गई जिससे तिरंगे के प्रति गर्व समर्पण, और सम्मान बढ़े, साथ ही बुधवार को तिरंगा मेले का आयोजन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................