महाधवज स्थापना एवं शिलान्यास महोत्सव स्थापना सोमवार 23 मार्च को

Mar 22, 2026 - 21:22
 0
महाधवज स्थापना एवं शिलान्यास महोत्सव स्थापना सोमवार  23 मार्च को

गुरला-: (बद्रीलाल माली) वल्लभ कंचन बालाजी धाम में धर्म और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आगामी 23 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र शुक्ल पक्ष पंचमी के पावन अवसर पर “महाध्वज स्थापना एवं विराट शिलान्यास महोत्सव” को लेकर भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 12:15 बजे प्रारंभ होगा।आगामी माह 23 से 29 अप्रैल तक पंच कुण्डीय श्रीराम मारुति महायज्ञ तथा श्रीराम कथा अमृत महोत्सव एवं रात्रि कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित करेंगे। आयोजन स्थल पर विशेष 41 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहेगा।
कार्यक्रम स्थल श्री वल्लभ कंचन बालाजी धाम, नेहड़ी की झोपड़िया रोड, ओवण, तहसील हिण्डोली, जिला बूंदी में रखा गया है। आयोजकों द्वारा बताया गया है कि इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।
आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। आगामी विशाल आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और भक्ति का संदेश भी प्रसारित करेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................