भाजपा हमीरगढ़ मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित, एकात्म मानवदर्शन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा की मूल विचारधारा – सांसद अग्रवाल
भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमीरगढ़ मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिला संगठन सहप्रभारी मिठूलाल जाट ने दीप प्रज्वलन कर किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लालाराम गाडरी ने की।
प्रथम दिवस: इतिहास और बूथ प्रबंधन पर जोर
शिविर के पहले दिन दो सत्र आयोजित हुए। उद्घाटन सत्र में मिठूलाल जाट ने भाजपा के इतिहास, विकास यात्रा और संगठन की विचारधारा पर विस्तृत जानकारी दी।
द्वितीय दिवस: विचारधारा से तकनीक तक प्रशिक्षण
दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर क्रमवार सत्र आयोजित किए गए, द्वितीय सत्र में वरिष्ठ नेता बालूलाल आचार्य ने कार्यकर्ताओं को सशक्त बूथ प्रबंधन के गुर सिखाए।
तृतीय सत्र: सांसद दामोदर अग्रवाल ने शिविर का शुभारंभ करते हुए एकात्म मानवदर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और पार्टी की पंच निष्ठाओं पर प्रकाश डाला।
चतुर्थ सत्र: जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने भाजपा की अनुशासित कार्य पद्धति की जानकारी दी।
पंचम सत्र: भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताया।
षष्ठम सत्र: पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने संगठन विस्तार और महिला भागीदारी पर मार्गदर्शन दिया।
सप्तम सत्र: सोशल मीडिया जिला संयोजक रागिनी गुप्ता ने सोशल मीडिया और तकनीकी उपयोग का प्रशिक्षण दिया।
शिविर में सहाड़ा विधानसभा संयोजक रामेश्वरलाल छिपा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकरलाल जाट, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़, ठाकुर मेघसिंह राठौड़, नगर पालिका निवर्तमान अध्यक्ष रेखा परिहार सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन सुदृढ़ीकरण का मिला संदेश
पूरे शिविर के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आधुनिक तकनीक के माध्यम से कार्य को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।