25 मार्च को वार्डों/मतदान केन्द्रों पर होगा मतदाता सूची का पठन दावे-आपत्तियों के लिए विशेष अभियान 29 मार्च एवं 5 अप्रैल को
भरतपुर (कोश्लेंद्र दत्तात्रेय) 23 मार्च। नगर निगम क्षेत्र भरतपुर में निवासरत आम नागरिकों के लिए सूचना है कि नगर निगम के समस्त वार्डों की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 24 मार्च को किया जाएगा। इसके उपरांत 25 मार्च को संबंधित वार्डों एवं मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का पठन संबंधित प्रगणक/बीएलओ द्वारा किया जाएगा।
मतदाता सूची का अवलोकन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर कार्यालय, नगर निगम भरतपुर तथा राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sec.rajasthan.gov.in पर किया जा सकता है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी राहुल सैनी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन हेतु दावे एवं आपत्तियां 24 मार्च से संबंधित वार्डों/मतदान केन्द्रों पर प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। इसके लिए अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान के तहत 29 मार्च एवं 5 अप्रैल 2026 को मतदान केन्द्रों पर दावे/आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इन तिथियों पर प्रगणक अपने-अपने वार्ड के मतदान केन्द्रों पर प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
इसके अतिरिक्त, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए आवेदन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं।