साजिद खान प्रदेश अल्पसंख्यक संयुक्त सचिव की नियुक्ति मिलने पर समाज में खुशी की लहर

Mar 23, 2026 - 20:04
 0
साजिद खान प्रदेश अल्पसंख्यक संयुक्त सचिव की नियुक्ति मिलने पर समाज में खुशी की लहर

तखतगढ़ / जोधपुर (बरकत खा)। कुरैशी महासभा संस्था राजस्थान जोधपुर ब्रांच द्वारा संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान कुरैशी साहब के नेतृत्व प्रताप नगर में साजिद खान जोधाणा का प्रदेश संयुक्त सचिव ( अल्पसंख्यक मोर्चे ) में बनाए जाने पर भव्य माला, साफा पहनाकर एवं मोमेंटो देकर ईद स्नेह मिलन के मौके पर स्वागत किया गया
 नवीन जोधाणा जागरूक मंच संस्थान के अध्यक्ष इमरान कुरैशी और कार्यवाहक अध्यक्ष आसिफ नूरी ने बताया कि जोधाणा जागरूक मंच के संस्थापक जनाब साजिद खान जोधाणा को अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश का संयुक्त सचिव मनोनीत किए जाने पर शहर में खुशी का माहौल है। इस खुशी के अवसर पर ईदगाह जलोरी गेट, मुंशी सिफत हुसैन कॉलोनी, मिरासी कॉलोनी एवं इंदिरा कॉलोनी में सामाजिक संस्थाओं और क्षेत्र के लोगों द्वारा साजिद खान को माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में हर जगह बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे और सभी ने साजिद खान जोधाणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि वे समाज के विकास और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहेंगे।
मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि साजिद खान जोधपुर में पिछले कई वर्षों से सामाजिक उत्थान और सामाजिक कुरितीयो के खिलाफ निरंतर कार्य कर रहे हैं जिसमें विशेष कर वह युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाते हैं
इस अवसर पर जनाब फारुख साहब, तस्लीम अब्बासी साहब, सिराज सैफी साहब, मोहम्मद यूसुफ, इमरान कुरैशी, आसिफ नुरी, शाहरुख, जुल्फिकार, शहजाद, शकील अहमद, शिफरान, इमरान फौजदार सहित कई गणमान्य नागरिक क्षेत्र के अन्य मौजिज लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................