कठूमर में मेगा विधिक चेतना शिविरमें प्रतिभाशाली छात्र प्रशांत लेखी का हुआ सम्मान

Mar 30, 2026 - 16:59
 0
कठूमर में मेगा विधिक चेतना शिविरमें प्रतिभाशाली छात्र प्रशांत लेखी का हुआ सम्मान

कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे  के गैलेक्सी विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र प्रशांत लेखी पुत्र कैलाश चंद लेखी को सम्मानित किया गया। 
विद्यालय के निदेशक मनोज चौधरी ने बताया कि प्रशांत लेखी ने कक्षा 10 की परीक्षा में 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अलवर अनंत भंडारी ने छात्र प्रशांत लेखी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से ही ऐसे उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने भी प्रशांत लेखी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रशांत की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
इस दौरान शिविर में आए गणमान्य अतिथि, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने छात्र के सम्मान समारोह में भाग लेकर उसका उत्साहवर्धन किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है