खुला तबादलों का दरवाजा, लेकिन सिर्फ 20 दिन का मौका
जयपुर.(कमलेश जैन) राजस्थान सरकार 8 अप्रैल से 20 दिन के लिए तबादला प्रक्रिया खोलेगी लंबे समय से इस पर रोक लगी हुई थी । तबादलों पर लगे रोक के बाद अब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने तय किया है कि कर्मचारियों के तबादले एक तय समय के लिए खोले जाएंगे। इस फैसले के बाद कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई है, क्योंकि कई लोग लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे थे।
राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादले 8 अप्रैल से 20 दिन खुलेंगे। तबादलों पर सरकार का बैन लगा हुआ है। इस वजह से पिछले कुछ समय से किसी भी विभाग में सामान्य तबादले नहीं हो पा रहे थे। कई कर्मचारी अपनी पारिवारिक और व्यक्तिगत वजहों से तबादला चाहते थे। लेकिन रोक के कारण उनकी फाइलें अटकी हुई थीं। अब सरकार के इस फैसले से उन सभी को एक मौका मिलने वाला है।
8 अप्रैल से शुरू होगा तबादलों का दौर सरकार ने साफ किया है कि 8 अप्रैल से तबादलों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया सीमित समय के लिए होगी। कुल 20 दिनों तक तबादलों की खिड़की खुली रहेगी, जिसके बाद फिर से इस पर रोक लग सकती है। इस दौरान अलग-अलग विभागों के कर्मचारी अपने आवेदन दे सकेंगे। अधिकारी स्तर पर भी तबादलों की फाइलें आगे बढ़ेंगी. माना जा रहा है कि इस दौरान बड़ी संख्या में तबादले हो सकते हैं, क्योंकि लंबे समय से रुका हुआ काम एक साथ आगे बढ़ेगा।
कर्मचारियों में बढ़ी हलचल, फिर लगेगा बैन इस फैसले के बाद कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई लोग पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं कि किस तरह आवेदन करना है और किस जगह तबादला लेना है। कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं, जो अपनी पसंद की जगह पाने के लिए प्रयास शुरू कर चुके हैं। हालांकि यह मौका ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा। 20 दिन पूरे होते ही फिर से तबादलों पर रोक लग जाएगी। इसलिए जिन कर्मचारियों को तबादला करवाना है, उन्हें इसी अवधि में प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

