महुवा में दिखा भक्ति और शक्ति का संगम हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल शोभायात्रा,छोटे-छोटे बच्चों ने मलखंभ प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनमोहा

Apr 2, 2026 - 19:14
 0
महुवा में दिखा भक्ति और शक्ति का संगम हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल शोभायात्रा,छोटे-छोटे बच्चों ने मलखंभ प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनमोहा

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के पुरानी तहसील रोड स्थित प्राचीन कुबडी वाले हनुमान जी के मंदिर पर गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान हनुमान जी प्रतिमा को पुष्पों सजाकर  छप्पन भोग की झांकी सजाई गई 

इस दौरान भक्ति और उल्लासउड़ती झांकियों, बानर सेना और कोटा से आए छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मलखंभ प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया इसे देखने वालों  जनसैलाब उमर गया हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय रंग में रंग दिया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिससे महुवा की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण हनुमान जी की उड़ती हुई अद्भुत झांकियां रहीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही भोले बाबा की झांकी, बानर सेना की जीवंत प्रस्तुतियां और कोटा से आए छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मलखंभ के रोमांचक  प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए करतबों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक भव्य एवं आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जो धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत चित्रण कर रही थीं। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग में "जय श्री राम" और "बजरंगबली की जय" के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और जगह-जगह जलपान व प्रसादी की व्यवस्था भी की गई। इस आयोजन ने महुवा में आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का अनूठा संदेश प्रस्तुत किया 

कुबडी वाले हनुमान जी मंदिर के पुजारी राजा राम ब्रह्मचारी ने बताया  कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  कुबडीवाले हनुमान जी के मंदिर से विशाल शोभायात्रा दर्जनो और जीवंत झांकियां के साथ से विशाल हनुमान जी  की शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा महुवा के पुरानी तहसील रोड, गुर्जर मोहल्ला, पंडित मोहल्ला, पाराशर मोहल्ला ,हिंडौन रोड, थाने के सामने सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार, गणेश चौक, मुख्य बाजार, होते हुए वापस हनुमान जीमंदिर पहुंची। इस दौरान शोभा यात्रा का महुवा के अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर जलपान कराकर स्वागत सत्कार किया गया मंदिर पहुंचने पर प्रसादी वितरण की गई, इस अवसर पर युवाओं के साथ सर्व समाज के  गणमान्य नागरिक माता बहनो मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................