पुर कुम्हारिया खेड़ा में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया 15×15 फीट का भव्य ध्वज फहराया, खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरण

Apr 3, 2026 - 12:24
 0
पुर कुम्हारिया खेड़ा में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया 15×15 फीट का भव्य ध्वज फहराया, खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरण

पुर (बृजेश शर्मा)भीलवाडा जिले मे पुर के कुम्हारिया खेड़ा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंदिर से जुड़े सेवादार नंदलाल कुमावत ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज 15×15 फीट का विशाल ध्वज मंदिर परिसर में विधिवत रूप से फहराया गया। ध्वज फहराने के दौरान मंत्रोच्चारण और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
उन्होंने बताया कि हनुमान जी को खीर का भोग अर्पित किया गया। भोग के बाद श्रद्धालुओं को खीर और अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ जनों ने बड़े उत्साह के साथ दर्शन किए और मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा।
भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत सुंदर भजनों से वातावरण गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने इस अवसर पर व्यवस्था और सजावट में सहयोग किया। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर हनुमान जन्मोत्सव को सफल बनाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................