पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भव्य धार्मिक महोत्सव संपन्न, सुंदरकांड पाठ, महाआरती और महाप्रसादी का विशेष आयोजन

Apr 3, 2026 - 12:22
 0
पंचमुखी  हनुमान मंदिर पर भव्य धार्मिक महोत्सव संपन्न,  सुंदरकांड पाठ,  महाआरती और महाप्रसादी का विशेष आयोजन

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) पुर रोड एवं आरटीओ रोड स्थित  हनुमान मंदिर क्षेत्र में गुरुवार को दिव्य और भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया। पुजारी  मुरारी लाल पांडे व जमुना दास महाराज ने बताया कि सुबह से शाम तक चले इस कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, 56 भोग, महाकाल शैली की महाआरती और विशाल महाप्रसादी मुख्य आकर्षण रहा। क्षेत्र में भक्तों का उत्साह चरम पर था और कार्यक्रम स्थल पर व्यापक तैयारियाँ की गई ।

  • सुबह 12 से 3 बजे तक—सुंदरकांड पाठ

दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भक्तिमय वातावरण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं और बड़ी संख्या में भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई 

  • 56 भोग का विशेष अर्पण

सुंदरकांड के साथ ही भगवान को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। यह भोग दर्शन के लिए विशेष आकर्षण रहा और भक्तजनो  में इसे देखने के लिए उत्सुकता नजर आई।

  • शाम 4 बजे—महाकाल की तर्ज पर भव्य महाआरती

शाम 4 बजे महाकाल शैली की विशेष महाआरती की गई। ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार के साथ होने वाली यह आरती कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................