अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) की वैर खंड स्तरीय बैठक संपन्न
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) राजस्थान, खंड वैर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:00 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने की।
- संगठन की रीति-नीति पर चर्चा:
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला अध्यक्ष (भरतपुर) एवं प्रवासी कार्यकर्ता मानसिंह शेरगढ़ ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए संगठन की रीति-नीति और विचारधारा से अवगत कराया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए खंड में 100 प्रतिशत सदस्यता करने का आह्वान किया।
- सदस्यता अभियान के लिए टोलियों का गठन:
विशिष्ट अतिथि एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन शर्मा ने 'समरसता कार्यक्रम' पर अपने विचार रखे। उन्होंने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए संकुल स्तर पर टोली संरचना की जानकारी दी और रसीद बुकों का वितरण किया।
- शिक्षक समस्याओं का होगा त्वरित समाधान:
खंड अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने बैठक के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी स्थानीय व विभागीय समस्याओं का संकलन कर उन पर तुरंत उचित कार्रवाई की जाएगी।
- उपस्थिति एवं संचालन:
बैठक का सफल संचालन खंड मंत्री राम सिंह गुर्जर द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्याम कोली, नवीन शर्मा, पंकज कुमार धाकड़, राकेश कुमार मीणा, मुकेश अग्रवाल, नेम सिंह फौजदार, शैलजा शर्मा, लक्ष्मी नारायण मीणा, योगेश कुमार धाकड़ सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

