देवी धोलागढ़ में होगा विराट पशु मेला 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित

Apr 3, 2026 - 15:06
 0
देवी धोलागढ़ में होगा विराट पशु मेला 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) निकटवर्ती ग्राम देवी धोलागढ़ (बहतुकला) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल पशु मेला 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। यह मेला राजस्थान का प्रसिद्ध पशु मेला है। इस मेले में मेवात नस्ल के उत्तम किस्म के बैल बछड़े ऊंट आदि पशु खरीद बिक्री के लिए काफी तादाद में लोग आते हैं।
सूर्य प्रकाश शर्मा ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि इस मेले में बैल बछड़ा फीस₹110 भैंस पाड़ा फीस ₹110 घोड़ा घोड़ी 110 रू ऊंट ऊंटनी ₹110 अन्य₹110 रखी गई है। गाय का राजस्थान से बाहर निर्यात बंद रहेगा। 
मेले में मेक मटकी व्यापारी को बिना कीमत दी जाएगी ।पशुओं को पानी की सुंदर व्यवस्था रहेगी भोजन संबंधी वस्तुओं का उचित कीमत पर प्रबंध किया गया है। पुलिस एवं चिकित्सालय की सेवाएं निशुल्क मिल सकेंगी। रोशनी सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया गया है। तार टेलीफोन व्यवस्था पहले से ही अच्छी उपलब्ध है। मेले में मनोरंजन के लिए भरपूर साधन रहेंगे। मेले के अंतिम दिन पशु प्रतियोगिता प्रोग्राम रखा गया है। जिसमें इनाम भी दी जाएगी।
मेले में दिनांक 11 अप्रैल रविवार को ताल बंदी  रात्रि 9:00 बजे 12 अप्रैल को घोड़ा घोड़ी दौड़ समय 4:00 बजे भजन जिकड़ी रात्रि 8:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................