लापरवाह विद्युत विभाग दे रहा लोगों को दावत-ए मौत, जनता परेशान
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) उपखंड लक्ष्मणगढ़ कस्बे में लोगों की समस्याएं बहुत है, लेकिन सरकारी सिस्टम की लापरवाही से समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
समस्याओं का समाधान करने में लापरवाह विद्युत विभाग भी कम नहीं है। विभाग की लापरवाही से लोगों को सीधा दावत-ए मौत के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है, कारण है शहर के मालाखेड़ा रोड क्षेत्र में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने से विद्युत तार गुजर रहे हैं। इतना ही नहीं अति व्यस्त इलाकों में जर्जर तार लटकने से लोगों के सिर मौत का खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि पूर्व में इस मार्ग पर विद्युत विभाग के लापरवाही सामने आ चुकी है। बावजूद इसके विद्युत विभाग नींद में सोते हुए अगले होने वाले बड़े हादसों का इंतजार कर रहा है।
विद्युत विभाग की माने तो जर्जर-झूलते तारों से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है, लेकिन कस्बे में तो यह कार्य मानों कागजों में ही चल रहा है। इसका अंदाजा कस्बे में जर्जर नीचे लटके हुए एलटी लाइन के तारों से लगाया जा सकता है। जबकि इस मार्ग पर आए दिन ट्रैकों से तारों की भिडने से घटनाएं घट चुकी है ।इसके बावजूद हालात नहीं सुधर रहे हैं।
आज शुक्रवार को दोपहर एक ट्रक मालाखेड़ा रोड खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने से बंद बॉडी रोड से निकल रहा था अचानक नीचे लटके विद्युत तार उस ट्रक में उलझ गए। गनीमत रही कि उस समय लाइट नहीं आ रही थी। दुकानदारों के सहयोग से लंबे बास द्वारा उन तारों को हटाया गया। अन्यथा कोई भीषण दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

