पहाड़ी पुलिस और DST की बड़ी कार्रवाई: डबल मर्डर व फायरिंग के मामले में 11 साल से फरार 5-5 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Apr 3, 2026 - 17:25
 0
पहाड़ी पुलिस और DST की बड़ी कार्रवाई: डबल मर्डर व फायरिंग के मामले में 11 साल से फरार 5-5 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

डीग जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पहाड़ी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने 11 साल से फरार चल रहे दो शातिर इनामी बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण व गिरफ्तारी:
कल दिनांक 02.04.2026 की शाम को पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि डबल मर्डर के मामले में फरार चल रहे वांछित अपराधी नांगल क्षेत्र की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पहाड़ी व DST की संयुक्त टीम ने नांगल जॉन में दबिश दी। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पथरीले रास्तों पर करीब 01 किलोमीटर तक पीछा किया और अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
उमरदीन (50 वर्ष) पुत्र सुमेर, जाति मेव, निवासी नांगल, थाना पहाड़ी।
कासम (28 वर्ष) पुत्र अकबर, जाति मेव, निवासी नांगल, थाना पहाड़ी।

आपराधिक रिकॉर्ड:
उक्त दोनों अपराधी वर्ष 2015 के मुकदमा नंबर 89/2015 (धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 341, 325, 174, 174A IPC एवं 3/25 आर्म्स एक्ट) में वांछित थे। ये अपराधी पिछले 11 साल से पुलिस की नजरों से बच रहे थे, जिन पर प्रशासन द्वारा 5,000-5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कोर्ट द्वारा इनके विरुद्ध 299 CrPC के तहत वारंट जारी किए गए थे। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................