रक्षा मुद्गल बनी ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन सामाजिक न्याय सेल की ब्लॉक लेवल लीगल एडवाइजर
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन सामाजिक न्याय सेल के प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान अशोक योगी व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान महिला ललिता जैदिया एवं जिला अध्यक्ष अलवर महिला गरिमा गोयल की अनुशंसा पर राजगढ निवासी रक्षा मुद्गल को ब्लॉक लेवल लीगल एडवाइजर राजगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है।
मुद्गल को मानवाधिकार संरक्षण, संगठनात्मक समन्वय एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता एवं कार्यक्षमता को देखते हुए यह दायित्व दिया गया है। रक्षा मुद्गल की नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों एवं अनेक सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर कर बधाई दी। मुद्गल ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट कर विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगी।


