मेरठ में BSF जवान की हत्या की सुलझी गुत्थी, मौसी के बेटे ने साथियों के संग मिलकर उतारा था मौत के घाट

Apr 3, 2026 - 18:02
Apr 3, 2026 - 18:03
 0
मेरठ में BSF जवान की हत्या की सुलझी गुत्थी, मौसी के बेटे ने साथियों के संग मिलकर उतारा था मौत के घाट

मेरठ (शशि जायसवाल) चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए छ्ट्टी पर आए बीएसएफ जवान की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मौसी के बेटे ने ही साथियों के संग मिलकर जवान को मौत के घाट उतारा है।पुलिस ने हत्यारोपित और उसके साथियों के हिरासत में ले लिया है।

इंचौली थाने के गांव धनपुर निवासी 36 वर्षीय नैन सिंह जाटव वर्ष 2011 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी डयूटी बंगाल के मालदा की 78वीं वाहिनी में चल रही थी। छह मार्च को नैन सिंह अपने चाचा कमल सिंह के बेटे सूरज की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर गांव आए थे।

पिता गरीबदास ने बताया कि शनिवार सुबह वह पत्नी व बेटे जोनी के साथ सरसों की कटाई के लिए चले गए। दोपहर करीब दो बजे तक नैन सिंह बेडरूम से बाहर नहीं आए। अंदर देखा गया कि नैन सिंह की कनपटी पर गोली लगी थी और वह लहूलुहान पड़े थे।

पुलिस ने गुलशन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गुलशन और नैन सिंह के परिवार में पिछले साल साल से विवाद चल रहा है। नैनसिंह की साली का रिश्ता भी गुलशन से हो चुका है। विवाद के बाद चार साल पहले नैन सिंह ससुराल फाजलपुर में पत्नी कोमल को लेने गए थे।

तब कोमल पक्ष की तरफ से गुलशन और उसके परिवार ने तरफदारी की थी। उसके बाद से गुलशन और नैनसिंह के परिवार में बोलचाल बंद हो गई। 2024 में गुलशन की बहन की शादी थी। उक्त शादी में भी नैनसिंह का परिवार शामिल नहीं हुआ था।

गुलशन ने पुलिस पूछताछ में आरोप लगाया कि नैन सिंह उसकी मंगेतर और बहन पर गलत नजर रखता था। इसलिए उसकी हत्या की है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पर्दाफाश पर वास्तविक प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी। अभी तक नामजद आरोपितोंं को भी पूरी तरह क्लीनचिट नहीं दी गई। उनकी भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................