जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने किया जिला राजकीय बीडीएम अस्पताल का निरीक्षण; सफाई व्यवस्था देखी, मरीजों से संवाद किया, चिकित्सकों को निर्देश दिए

Apr 3, 2026 - 18:52
 0
जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने किया जिला राजकीय बीडीएम अस्पताल का निरीक्षण;  सफाई व्यवस्था देखी, मरीजों से संवाद किया, चिकित्सकों को निर्देश दिए

कोटपूतली-बहरोड़, (भारत कुमार शर्मा) जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने शुक्रवार को राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय कोटपूतली का आकस्मिक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से संवाद कर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।

जिला कलेक्टर ने चिकित्सालय के मेडिकल इमरजेंसी, ट्रोमा सेंटर, ब्लड बैंक, आईसीयू, डायलेसिस, एसएनसीयू, एमसीएच, सोनोग्राफी, आईपीएचएल लैब, रामाश्रय, दवा वितरण केन्द्र  व अन्य वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने रोगियों एवं तीमारदारों को आवश्यक सुविधाऐं सुनिश्चित कर सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ देने के निर्देश दिये।

अस्पताल के इमरजेंसी एवं पीएनसी सहित अन्य वार्डों में भ्रमण कर रोगियों से चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी लेकर उनसे कुशलक्षेम जाना तथा अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में आने वाले रागियों को नि:शुल्क दवा एवं नि:शुल्क जांच आदि सुविधाओं की जानकारी लेकर चिकित्सीय जांच हेतु अस्पताल में उपलब्ध सभी उपकरणों के रखरखाव की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिये। उन्होंने वार्डों एवं चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताते हुए वार्डों में रोगियों के बैडों की चादरों को नियमित रूप से बदलने एवं नियमित सफाई करने तथा चिकित्सालय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल आदि व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगंतुकों को माँ योजना सहित अन्य राजकीय योजनाओं कि जानकारी सरल भाषा में देते हुए उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित करें।

उन्होंने दवाईयों का पर्याप्त भण्डारण रखने, ड्रगहाउस से समन्वय बनाये रखते हुए समय पर आपूर्ति करने के निर्देश दिये। उन्होंने वार्डों में भर्ती रागियों से रूबरू होकर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की। चिकित्सालय में बनाए गए औषधि पार्क का अवलोकन कर चिकित्सा प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत और पीएमओ डॉ. पुष्कर राज गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सालय मे प्रतिदिन औसतन ओपीडी 2.5 से 3 हजार, आई.पी.डी करीब 175 चल रही है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में संचालित एमएनडीवाई स्टोर में मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी (दवा) योजनान्तर्गत 618 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है। इस दौरान डीएनओ रविकांत जांगिड़ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................