परशुराम जयंती वप्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर महुवा ब्राह्मण समाज की बैठक
महुवा,दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा उपखंड मुख्यालय के पुरानी तहसील रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला मे परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली जाने व ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं के सम्मान समारोह को लेकर रविवार को सायं4:30 बजे ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की जाएगी ।
ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ताराचंद शर्मा ने बताया कि रविवार को सायं 4:00 बजे ब्राह्मण धर्मशाला तहसील रोड महुवा पर ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व प्रतिभाओं का सम्मान समारोह भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाले जाने सहित अन्य मुद्दों पर ब्राह्मण समाज बंधुओ से मीटिंग में चर्चा की जाएगी ।


