भरतपुर में ट्रस्ट की जमीन पर चला बुलडोजर: 4 दुकानें और गोदाम ध्वस्त, 10 दिन पहले दिया था नोटिस

Apr 4, 2026 - 16:30
 0
भरतपुर में ट्रस्ट की जमीन पर चला बुलडोजर: 4 दुकानें और गोदाम ध्वस्त, 10 दिन पहले दिया था नोटिस

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)  नगर निगम की टीम ने रेड क्रॉस सर्किल के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रस्ट की जमीन पर बने अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम ने यहां 4 दुकानों और एक गोदाम को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि यह जमीन एक ट्रस्ट के नाम आवंटित थी, जिसका उपयोग धार्मिक कार्यों जैसे धर्मशाला और सत्संग भवन के लिए किया जाना था।  लेकिन इस पर अवैध रूप से दुकानें और गोदाम बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि इस मामले को लेकर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद अतिक्रमणकारियों को 10 दिन पहले नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे।  लेकिन निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
इसके बाद आज नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बुलडोजर से पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई से पहले दुकानों को खाली करवाया गया, जिससे किसी प्रकार का नुकसान या विवाद न हो।
कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध करते हुए सोमवार तक का समय देने की मांग की, लेकिन नगर निगम ने आशंका जताई कि पहले इन लोगों ने स्टे ले रखा था इसलिए देरी होने पर अतिक्रमणकारी फिर से स्टे ले सकते हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिया। नगर निगम के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के बाद अब क्षेत्र में रुका हुआ ड्रेनेज और सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................