गाजियाबाद में राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, सांसद किरीट सोलंकी को ‘हिन्द गौरव विभूषण’ सम्मान

Apr 4, 2026 - 18:55
 0
गाजियाबाद में राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, सांसद किरीट सोलंकी को ‘हिन्द गौरव विभूषण’ सम्मान

 भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) भारतीय ड्रॉप रोबॉल राष्ट्रीय संगठक एडवोकेट लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि  उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में 2 अप्रैल से आयोजित 15वीं सब जूनियर व जूनियर तथा 16वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भव्य आयोजन और सम्मान समारोह ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। देशभर से आए खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित सम्मान समारोह में अहमदाबाद पश्चिम से लगातार तीन बार के सांसद एवं वर्ल्ड ड्रॉप रोबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष किरिट प्रेम भाई सोलंकी को ड्रॉप रोबॉल खेल के संस्थापक  डॉ ईश्वर सिंह आचार्य ने भारतीय क्रीड़ा विकास संगठन द्वारा प्रतिष्ठित ‘हिन्द गौरव विभूषण अवार्ड’ से सम्मानित किया  इस सम्मान के माध्यम से उनके खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में दिए गए योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय उड़ान संस्था के सचिव अरुण कुमार को उत्तरप्रदेश ड्रॉप रोबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान और खेल गतिविधियों में सहयोग के लिए प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मैदान में कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा दिखाई दिया।
आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता के आगामी दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, खेल को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है।
यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के कौशल को मंच प्रदान कर रही है, बल्कि ड्रॉप रोबॉल जैसे उभरते खेल को देशभर में पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है,भारतीय ड्रॉप रोबॉल सचिव दता गिरी गोसावी, हिमाचल सचिव गोविंद सिंह, छत्तीसगढ़ सचिव मृत्युजय शर्मा,तमिलनाडु सचिव सबरी गणेश,उत्तरप्रदेश सचिव राहुल देव, दिल्ली सचिव जितेंद्र गुर्जर सहित तेईस राज्यों के राज्य सचिव अपनी अपनी टीमों एवं अपने खिलाड़ियों के साथ रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................