अमित शाह की आमसभा में लोगों की जेबों को साफ करने वाला फरार बदमाश गिरफ्तार
![अमित शाह की आमसभा में लोगों की जेबों को साफ करने वाला फरार बदमाश गिरफ्तार](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_6676db8f5b39b.jpg)
जहाजपुर (आज़ाद नेब) शक्करगढ़ में 20 अप्रैल को भीलवाड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में आए गृहमंत्री अमित शाह की आमसभा के दौराने सभा में शामिल लोगों की जेबों से पैसे चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले फरार बदमाश को शक्करगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया।
शक्करगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह की आमसभा के दौराने सभा में शामिल लोगों की जेबों से पैसे चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ प्रकरण संख्या 72/24 धारा 379 आईपीसी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया, अनुसंधान के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए 21 अप्रैल को मुल्जिम घनश्याम पुत्र पठान सिंह निवासी तालेड़ा जिला बून्दी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया था। इसी मामले में अन्य फरार ओरापी घनश्याम बावरी की तलाश शुरू की।
21 जून को फरार आरोपी चन्दन पुत्र खजान सिंह बावरी उम्र 37 साल निवासी भगत सिंह कॉलोनी तालेड़ा जिला बून्दी को डिटेन कर पूछताछ की वारदात को अंजाम कुबूले जाने पर मुल्जिम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)