गोविंदगढ़ में छात्रों को कानूनी जागरूकता दी: खेड़ामहमूद के सरकारी स्कूल हुई करियर मैपिंग कार्यशाला

Apr 8, 2026 - 18:15
Apr 8, 2026 - 18:21
 0
गोविंदगढ़ में छात्रों को कानूनी जागरूकता दी: खेड़ामहमूद के सरकारी स्कूल हुई करियर मैपिंग कार्यशाला

अलवर जिले के गोविंदगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, खेड़ामहमूद में एक दिवसीय करियर मैपिंग और कानूनी जागरूकता कार्यशाला हुई। कार्यशाला में IDIA के प्रतिनिधियों ने छात्रों को कानून की शिक्षा के व्यापक दायरे से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कानून केवल न्यायालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों के अधिकारों की रक्षा का एक प्रभावी माध्यम भी है।

छात्रों को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) की प्रक्रिया, प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में प्रवेश के तरीके और तैयारी की रणनीतियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

सत्र के दौरान न्यायिक सेवा, कॉर्पोरेट लॉयर, कानूनी सलाहकार और सिविल सेवा जैसे विभिन्न करियर विकल्पों पर भी चर्चा की गई। IDIA ने इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को निशुल्क कोचिंग, मेंटरशिप और छात्रवृत्ति सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसका आयोजन IDIA (Increasing Diversity by Increasing Access) एवं Innovative House India के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

Innovative House India की सह-संस्थापक रुचि अरोड़ा और वन-ऑन-वन सत्र प्रमुख गरिमा सेन ने करियर मैपिंग कार्यशाला का संचालन किया। उन्होंने व्यक्तिगत संवाद के जरिए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और भविष्य की दिशा समझने में सहायता की।

रुचि अरोड़ा ने इस दौरान कहा, “ग्रामीण भारत कोई समस्या नहीं है जिसे हल करना है, बल्कि यह एक शक्ति है जिसे पहचानने की आवश्यकता है।”

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। IDIA चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक तुषांत शर्मा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया, जिसमें श्रीरंग नारायण सिंह और हितेश वशिष्ठ ने सहयोग किया।

कार्यशाला के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जहां छात्रों ने कानून और करियर से संबंधित अपने सवालों के जवाब दिए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है