'जल संचय जन भागीदारी’ अभियान को लेकर विकास अधिकारी ने किया ग्राम पंचायतों का दौरा; समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
खेरली (दिनेश लेखी) पंचायत समिति क्षेत्र में ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान को गति देने के लिए विकास अधिकारी शिवराम मीणा ने मय टीम ग्राम पंचायत जाडला, टोडा, नाहर खोहरा, खोह एवं अडोली जटवाड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 15 अप्रैल तक रिचार्ज टॉप (जल संरचनाओं) के कार्य पूर्ण करने के लिए साइड चयन कार्य तत्काल शुरू करवाने के निर्देश दिए।
विकास अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।
दौरे के दौरान विकास अधिकारी शिवराम मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वामित्व योजना एवं मनरेगा कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति पर विशेष ध्यान देने को कहा।
अधिकारियों ने बताया कि जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर क्षेत्र में जल संकट की समस्या को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर अतिरिक्त विकास अधिकारी योगेश टॉक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज भारद्वाज, सहायक विकास अधिकारी भगवान सहाय मीणा, कनिष्ठ तकनीकी सहायक रोमी मिश्रा, चिमनलाल, भूरी सिंह मीणा सहित ग्राम विकास अधिकारी राधेश्याम मीणा, गोपाल, ममता, प्रशासक प्रतिनिधि नंदराम सैनी, लोकेश चौधरी, हरिकिशन एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।


