बाल विवाह मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Apr 8, 2026 - 18:28
 0
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत जागृति सप्ताह 6 से 11 अप्रैल के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम के तहत महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बुधवार को संत कृपाल सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा, विधिक जागरुकता एवं डिजिटल सुरक्षा से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार द्वारा बाल विवाह क्या है एवं इसके दुष्परिणाम पर जानकारी प्रदान की गई। विशिष्ट अतिथि पुष्पा तौमर मथुरा गेट थाना के द्वारा समाज में बढ़ते साईबर अपराधों के संबंध में डिजिटल सुरक्षा पर चर्चा की गई। वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर खुशबू शर्मा ने वन स्टॉप सेंटर व महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के बारे में जानकारी प्रदान की। 
पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र की कानून विशेषज्ञ मनीषा कुमारी ने बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित प्रमुख कानूनों की जानकारी प्रदान की इसी के साथ आपातकालीन हैल्पलाईन नम्बर 1098, 112, 1090 एवं महिला हैल्पलाईन 181 के बारे में बताया। 
पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द की केन्द्रप्रबंधक नीरज कुंतल ने बाल विवाह रोकथाम हेतु आमजन को हैल्पलाइन नम्बर 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि जहॉ भी बाल विवाह सम्बंधी जानकारी प्राप्त होने पर तुरंत इस नम्बर पर शिकायत दर्ज कराई जावे जिससे संमबधित अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर बाल विवाह को रूकवाया जा सके। कार्यक्रम का संचालन कुमारी शीशासिंह के द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................