तखतगढ़ में नाला खुदाई के दौरान ठेकेदारों की खोर लापरवाही आई सामने, सरकारी संपत्ति को भारी नुक्सान

Apr 23, 2026 - 11:27
 0
तखतगढ़ में नाला खुदाई के दौरान ठेकेदारों की खोर लापरवाही आई सामने, सरकारी संपत्ति को भारी नुक्सान
  • खुदाई के दौरान BSNL की भूमिगत केवल तोड़ने से लैंडलाइन फोन व ब्राडबैड सेवा दो दिन से ठप उपभोक्ता परेशान 
  • जेटीओ सुमेरपुर ने PWD AED पुलिस थाना, नगर पालिका को करवाई एवं ठेकेदार को पाबंद करने को लिखा पत्र 

तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़  कस्बे में नाला निर्माण के लिए हो रही खुदाई के दौरान बिना पूर्व सूचना दिए ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण BSNL कार्यालय के बाहर जेसीबी मशीन से भूमिगत केबल कटने से उपभोक्ताओं के लिए परेशानी खडी कर दी है। जिस से तखतगढ़ बांकली व साण्डेराव को जोड़ने वाली BSNL कनेक्टिविटी ठप होने से उपभोक्ता परेशान नजर आने लगे हैं।

बुधवार को भारत ससार निगम लिमिटेड सुमेरपुर के जेटीओ आकाश कुमार ने सार्वजनिक निर्माण विभाग साण्डेराव के अधिशासी अभियंता एवं BSNL के AGM  पाली सहित पुलिस थाना तखतगढ़ नगर पालिका तखतगढ़ को पत्र भेजकर अगवत कराया की तखतगढ़ में नाले का कार्य चल रहा है 
जिसमें खुदाई के दौरान बिना किसी पूर्व सुचना के आपके ठेकेदार द्वारा BSNL की भूमिगत केबलों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। जिससे सरकारी सम्पत्ति को भारी नुक्सान हो रहा है। तथा संपूर्ण क्षेत्र में BSNL की संचार सेवाएं बाधित हो रही है। सरकारी संचार सेवाओं के संचालन में आपके ठेकेदार द्वारा बाधाएं उत्पन्न कि जा रही है।

जिससे BSNL की साख भी प्रभावित हो रही है अतः आप ठेकेदार की BSNL की भुमिगत केबलों को बचाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर ठेकेदार का नाम व डिटेल उपलब्ध कराए जिससे ठेकेदार को Demand Naate issue किया जा सके। ओर सरकारी संचार सेवाएं सुचारू रूप से सपालित रखने में आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................