तखतगढ़ थाने में नए थानाधिकारी ने पदभार संभाला, जांच अधिकारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा के निर्देश दिए
तखतगढ़ (बरकत खान) थाने में शुक्रवार को नवनियुक्त अधिकारी उर्जाराम ने कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने थाने के सभी जांच अधिकारियों के साथ बैठक की।इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।
थाना अधिकारी उर्जाराम ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता अपराधिक मे कानून का भय और नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने है। उन्होंने क्षेत्र में नियमित ओर प्रभावी गश्त पर जोर दिया । साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए ।
थानाधिकारी ऊर्जाराम ने पुलिस कर्मियों को जनता से स्वाद बनाए रखने और विश्वास अर्जित करने पर बल दिया। उन्होंने आमजन से अपील की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दे, महिलाओं, बच्चों ओर बुजुर्गों के खिलाफ अपराध पर सख्ती कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नए थाना अधिकारी ने कहा कि अपराध मुक्त समाज के लिए पुलिस और जनता का सहयोग जरूरी है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि उर्जाराम के नेतृत्व में तखतगढ़ में सुरक्षा और न्याय व्यवस्था मजबूत होगी