राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़ा सारंगपुरी में हुआ योग प्रशिक्षण का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रशिक्षक पतंजलि वैलनेस के योगाचार्य केदार नाथ शर्मा ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, खेड़ा सारंगपुरी, उपखंड अंतर्गत योग प्रशिक्षण दिया गया।
योगासन व प्राणायाम सहित सूर्य नमस्कार– 12 आसनों का क्रम, शारीरिक-मानसिक ऊर्जा के लिए कराए गए।
हलासन – रीढ़ और थायराइड के लिए लाभकारी,चक्रासन – पीठ, छाती और फेफड़ों को मजबूत करता है। सर्वांगासन – आसनों की माता", थायराइड व रक्त संचार के लिए
भ्रामरी प्राणायाम – तनाव कम करने, मन शांत करने के लिए बालक व बालिकाओं को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, एकाग्रता और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। पतंजलि योगपीठ की पहल पर सरकारी स्कूलों में नियमित योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
योग के साथ साथ नीम गिलोय आंवला एलोवेरा तुलसी हल्दी व्हीट ग्रास के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यवाहक प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार और स्टाफ ने ट्रस्ट व योगाचार्य का आभार जताया।
इस अवसर पर राजेश कुमार मनमोल मीना ललित कुमार रवि मीना विमलेश मीना कपिल यादव रविन्द्र सिंह रोनक सिंह खुशबू अदिति अंजू आदि अध्यापक एवं छात्र छात्राएं शामिल रहे।


