सर्व ब्राह्मण महासभा अलवर के दूसरी बार जिला अध्यक्ष बने राजकुमार पंडा
खेरली (दिनेश लेखी) मां चामुंडा सेवा समिति आश्रम खेरली पर सर्व ब्राह्मण महासभा अलवर के दूसरी बार नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार पंडा का साफा पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।
सर्व ब्राह्मण महासभा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि राजकुमार पंडा समाज में विगत कई वर्षों से सक्रिय हैं तथा समाज के प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आपकी समाज सेवा में गहरी अभिरूची है। आपकी सक्रियता को देखते हुए आपको सर्व ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष, अलवर के पद पर दुबारा मनोनीत किया जाता है। और आप महासभा के सभी कार्यक्रमों में सक्रियता से भाग लेते रहेंगे और ब्राह्मण समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ाने एव संगठित करने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।

