ग्राम रथ अभियान' के जरिए 1 मई को भरतपुर की 17 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी सुशासन की गूंज

Apr 30, 2026 - 21:01
 0
ग्राम रथ अभियान' के जरिए 1 मई को भरतपुर की 17 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी सुशासन की गूंज
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) । जिले में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान से ग्रामीणों को योनाओं की जानकारी के साथ समस्या निराकरण का मंच मिल रहा है।  
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि अभियान में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास सहित कुल 13 विभागों की सक्रिय सहभागिता से ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
यहां पहुंचेगा ग्राम रथ-
जिला कलक्टर ने बताया कि ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं जानकारी प्रदान करने के लिए 1 मई को बयाना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाजना, पालीडांग, परौआ, सिंघनियाँ स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र एवं ग्राम पंचायत कोट के राजकीय विद्यालय पर एलईडी मोबाइल वैन पहुंचेगी। इसी तरह वैर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेरली गूजर स्थित सीनियर सैकण्डी स्कूल के पास, गोविन्दपुरा में हनुमान मन्दिर के पास, रमासपुर में ठाकुरजी मन्दिर के पास, हलैना में अन्नपूर्णा रसोई बस स्टैण्ड के पास एवं पाली के राजीव गांधी केन्द्र पर एलईडी मोबाइल वैन पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि नदबई की ग्राम पंचायत पिपरउ, न्यौठा, झारकई, खांगरी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र तथा ग्राम पंचायत झौरोल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पर एलईडी मोबाइल वैन पहुंचेगी। उन्होंने ग्रामीण नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................