वैशाख एवं बुद्ध पुर्णिमा पर राजेन्द्र मार्ग विद्यालय ने बांधे परिण्डे और दिया जीव दया का संदेश
भीलवाड़ा (बद्रीलाल माली) भीलवाड़ा विद्यालय के NSS कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र माली, प्राध्यापक ने बताया कि राजेंद्र मार्ग विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (+2) स्तर (NSS) के स्वयंसेवकों ने प्रधानाचार्य जी के सानिध्य में वैशाख पूर्णिमा एवं बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर जीव दया अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए विद्यालय परिसर एवं सार्वजनिक स्थानों पर 'परिंडे' बांधकर मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने यह संकल्प भी लिया कि वे नियमित रूप से इन परिंडों में स्वच्छ जल और दाने की व्यवस्था करेंगे ताकि चिलचिलाती धूप में पक्षियों को राहत मिल सके।
प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह गहलोत ने बताया कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों में संवेदना जगाना है। बुद्ध पूर्णिमा पर किया गया यह कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि युवाओं को प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारी का बोध भी कराता है।
स्वयंसेवकों ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने घरों की छतों और आंगन में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था अवश्य करें।इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक राजेश कुमार शर्मा, सुरेन्द्र सिंह चौहान, प्रतिभा अग्रवाल, सपना चन्देरिया, ज्योति खटीक, प्रयोगशाला सहायक सियाराम मीणा आदि स्टॉफ साथी उपस्थित थे।


