हलैना में 2 मई को निकाली जाएगी मच्छिंद्रनाथ कलश यात्रा
हलैना (विष्णु मित्तल) श्री मच्छिंद्रनाथ भक्त मण्डल एवं सर्व समाज की ओर से कस्वा हलैना की इन्दिरा कॉलोनी में स्थित श्री मच्छिंद्रनाथ मन्दिर पर महन्त ललिता शर्मा एवं रामकिसन शर्मा के सानिध्यं में 2 मई को तृतीय मच्छिंद्रनाथ महोत्सव मनाया जा रहा है,जिसके तहत 351 कलश से साथ गुरूगोखर नाथ के गुरू मच्छिंद्रनाथ महाराज की दिव्य शोभायात्रा निकाली जाऐगी। महन्त ललिता शर्मा एवं रामकिसन शर्मा ने बताया कि श्री मच्छिंद्रनाथ मन्दिर की तृतीय स्थापना दिवस 2 मई को श्री मच्छिंद्रनाथ महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सुबह 9ः15 बजे देवी.देवताओं की झांकी और 351 कलशों के सथ शोभायात्रा निकाली जाऐगी। रात्रि को भव्य बाबा का दरवार सजाया जाऐगा। कलश यात्रा कस्वा स्थित इन्दिरा कॉलोनी से प्रारम्भ होगी,जो मुख्य बाजार एवं कस्वा के प्रमुख रास्तों से होकर श्री मच्छिंद्रनाथ मन्दिर पर पहुंचेगी,जहां कलश धारण करने वाली सभी महिलाओं को कलश दिए जाऐगे और महाप्रसादी होगी।


